फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger erupted over unannounced power cuts, protests held

Sonebhadra News: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Thu, 29 May 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over unannounced power cuts, protests held
बभनी। विकास खंड बभनी में बिजली निगम की मनमानी और अघोषित कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कटौती मुक्त रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक के विद्युत उपकेंद्र बभनी में तीनों फीडरों के हजारों उपभोक्ता बिजली विभाग के अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। बभनी सब स्टेशन के चपकी, सागोबाध, आसनडीह फीडर क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। इन फीडरों से तीन दिन से रात में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बभनी बाजार में प्रदर्शन किया और विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। कहा कि लोग बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत कर रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिजली निगम के अधिकारी अघोषित बिजली कटौती से इन्कार कर रहे हैं। जबकि क्षेत्र के बभनी, असनहर, डूभा, संवरा चपकी, घघरी, घघरा, आसनडीह, पोखरा,चपकी आदि गांवों में महज आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक कटौती तो होती ही थी, रात को भी बिजली कट जाने से लोगों की नींद हराम हो गई है। लोगों ने कहा कि अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उपेंद्र कुमार जायसवाल, ग्यासुद्दीन, मो.इकबाल, विकास, कृष्णानंद शर्मा, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed