फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anemia and malnutrition free India dream will come true

एनीमिया और कुपोषण मुक्त भारत का सपना होगा साकार

Tue, 08 Jun 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Anemia and malnutrition free India dream will come true
भारत विकास परिषद की ओर से स्व. सुशीला श्रीवास्तव की स्मृति में वाराणसी से मेडिकल वैन का शुभारंभ किया गया है। इस वैन में डॉक्टरों की टीम है जो एनीमिया व कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प के साथ कार्य में जुट गई है। देश भर में जरूरतमंद लोगों के बीच टीम इस किट का वितरण करेगी। डॉक्टरों की टीम मेडिकल वैन से वाराणसी से चलकर सोमवार की शाम जिले में पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह डॉक्टरों की टीम चुर्क पुलिस लाइन मोड़ स्थित रौप घसिया बस्ती पहुंची जहां पर जरूरतमंद लोगों के बीच एनीमिया और कुपोषण की समस्या से जूझ रहे लोगों की जांच कर दवा किट दिया गया। इसके बाद टीम राबर्ट्सगंज स्थित कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी में पहुंची और वहां पर भी किट बांटा गया। महिला एवं बाल विकास (भारत विकास ट्रस्ट) की सचिव डॉ. शिप्राधर और आपका स्वास्थ्य इंडियन मेडिकल एशोसिएशन मानद राष्ट्रीय सचिव डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य जिले में यहां पर सर्वाधिक एनीमिया और कुपोषण के शिकार लोग हैं। यहां पर करीब 70 प्रतिशत महिलाएं इससे जूझ रही हैं। कहा कि प्रदेश भर में जिलेवार मेडिकल वैन पहुंचेगी। इसके बाद बारी-बारी से मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली समेत देश भर में भ्रमण करके एनीमिया व कुपोषण मुक्त भारत का सपना साकार करेगी। टीम के सदस्यों में प्रो. एसके सिंह बीएचयू, कला कुमारी, स्वप्निल कुंवर, सत्यम शेखर भारत विकास परिषद रहे। लोगों को मास्क, सेनेटरी पैड, फोलिक एसिड, पेट के कीड़े की दवा, गुड़-चना का पैकेट बांटा। घसिया बस्ती में 55-60 लोगों और कांशीराम आवासीय कालोनी में 40-50 लोगों को किट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed