फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An FIR will be registered against the company that left the smart class work unfinished in primary schools.

Sonebhadra News: प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास का काम अधूरा छोड़ने वाली कंपनी पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Thu, 09 Apr 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
An FIR will be registered against the company that left the smart class work unfinished in primary schools.
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में निरीक्षण करते वित्त  सचिव डॉ.मुथु कुमार स्वाम
सोनभद्र। 2022 में प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का काम चयनित एजेंसी की ओर से पूरा न किए जाने पर उस पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यह निर्देश भारत सरकार के संयुक्त सचिव (एनएलएम) डॉ. मुथु कुमार स्वामी ने बृहस्पतिवार को दिए।
विज्ञापन

यह निर्देश कलेक्ट्रेट में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत बीजों के प्रयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिए कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराएं और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं। पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और दुग्ध सहकारी समितियों को सक्रिय कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत चयनित स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल संसाधन और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर बल दिया गया।

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभागीय समन्वय के जरिए प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed