फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Amtola villagers protest for road in Sonbhadra

सोनभद्र में सड़क के लिए अम्माटोला ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Amtola villagers protest for road in Sonbhadra
डाला। चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा के अम्माटोला में परिषदीय विद्यालय तक रास्ता न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्यालय जाने वाले रास्ते की मरम्मत कराने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है। विद्यालय के प्रभारी शैल कुमार ने बताया कि इस विद्यालय आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। हम लोग खेत के मेड़ पर चलकर किसी तरह विद्यालय पहुंचते हैं। बरसात में तो बच्चे गिरने के डर से विद्यालय भी नही पहुंच पाते। प्रदर्शन कर रहे शिवकुमारी, संगीता देवी, अनिता, शकुंतला देवी, राजकुमारी, चिरोजिया, ललिता ,आशा, फुलेशरी, बाबालाल, राजकुमार, विजय, रघुनाथ, रामविलास, सुरेंदर, मनीलाल, मुन्नू, दुदुन आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद़्यालय तक रास्ता निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed