फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Amit in the boys category and Srishti tops in the girl's category in the 200 meter race

200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमित व छात्रा वर्ग में सृष्टि अव्वल

Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Amit in the boys category and Srishti tops in the girl's category in the 200 meter race
उरमौरा स्थित डायट परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी दौड़ लगाते प्रतिभागी बच्च? - फोटो : SONBHADRA
सदर ब्लॉक के उरमौरा स्थित डायट परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक के कुल 152 विद्यालयों के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के कुल 800 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें दौड़ के साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, रिले दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैंडमिंटन, योगा, कुश्ती, जुडो, व्यायाम आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 200 मीटर दौड़ में कुसीड़ौर के अमित कुमार पहले, बहेरा के आशीष दूसरे व सेंदुरी के रवि तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग से तिलौली की सृष्टि पहले, कंपोजिट विद्यालय मुसही की ममता दूसरे और उच्च प्राथमिक महुरेसर की छात्रा सभ्या तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में हुई प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में कुसी बेलाही के छात्र बादल पहले, अंवई के सैफ दूसरे व बसौली के प्रह्लाद तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर बीईओ आलोक यादव, बीईओ घोरावल अशोक कुमार सिंह, बीईओ करमा अरविन्द कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, योगेश पांडेय, इंदू सिंह, दिप्ती नवल भारती, रश्मि द्विवेदी, सिंधु मिश्रा, सोनी मौर्या, बृजबाला सिंह, तनवीर फातमा, अजय यादव, अरुण त्रिपाठी आदि रहे। संचालन शिक्षक आनंद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed