फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambulance driver ran away leaving the dead body of the laborer on the road, people are angry

Sonebhadra News: मजदूर का शव रास्ते में छोड़कर भागा एंबुलेंस चालक, लोगों में नाराजगी

Mon, 23 Jun 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver ran away leaving the dead body of the laborer on the road, people are angry
मिर्जापुर जिले के अहरौरा खनन क्षेत्र की एक खदान में शनिवार को कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरकर ओबरा के पनारी गांव निवासी कंप्रेशर ड्रिलर की मौत हो गई। रविवार को बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर भेजा गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक रास्ते में शव उतारकर चला गया। इसकी जानकारी होते ही परिजन उग्र हो गए। ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पनारी ग्राम पंचायत के भोड़हार टोला निवासी राम सागर (40) मिर्जापुर के अहरौरा स्थित एक खदान में कंप्रेशर ड्रिलिंग का काम करता था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने बताया कि कार्य के दौरान वह खदान में गिर गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

आनन फानन उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की दोपहर साथी मजदूर के साथ खदान मालिक ने कुछ पैसे देकर बिना पोस्टमार्टम के एंबुलेंस से शव को गांव भिजवाया। रास्ता खराब होने की वजह से एंबुलेंस चालक शव रास्ते में ही छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed