फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of ignoring standards in road construction, protest by raising slogans

Sonebhadra News: सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, नारेबाजी कर जताया विरोध

Thu, 29 Jan 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Allegations of ignoring standards in road construction, protest by raising slogans
पीडब्लूडी की ओर से बनाई जा रही सड़क में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर विरोध जताया और मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग उठाई। पन्नूगंज मेन रोड से ओरगाईं होते हुए निपनिया नहर लगभग तीन किमी तक सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है, मानक के विपरीत घटिया सड़क निर्माण कराया जा रहा है जो दो महीने भी नहीं चलने वाला। ग्रामीणों ने कहा कि तारकोल नाम मात्र का डालकर पेंटिंग किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद काम में सुधार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में लल्लू पटेल, सुनील कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार, बलवंत पटेल, रामप्यारे पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed