फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of Bribery in Housing Scheme; Investigation to Follow

Sonebhadra News: आवास योजना में रिश्वत मांगने का आरोप, होगी जांच

Sat, 23 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Bribery in Housing Scheme; Investigation to Follow
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब ग्रामीणों से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय हर गांव में चौपाल के माध्यम से आवास की सूची पेश की जा रही है। अभी इस सूची से सर्वे का प्रारूप दिया गया है। आवास का आवंटन दुबारा सर्वे कराकर ही दिया जाना है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी छात्रसभा के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने उपजिलाधिकारी दुद्धी एवं खंड विकास अधिकारी दुद्धी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। साथ ही ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय यादव ने कहा कि गरीब एवं पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। पूरे मामले का वीडियो प्रमाण उपलब्ध है, इसमें स्पष्ट रूप से पैसे की मांग करते हुए देखा और सुना जा सकता है।

बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि प्रधान द्वारा रिश्वत लेने की मांग की सूचना मिली है। इस आरोप की जांच के लिए टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed