फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation of illegal recovery in the name of waiving the bill, the sub-station was cordoned off

Sonebhadra: बिल माफ करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सब स्टेशन का किया घेराव

Fri, 19 Aug 2022 09:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

सोनभद्र में लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए म्योरपुर सब स्टेशन का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Allegation of illegal recovery in the name of waiving the bill, the sub-station was cordoned off
बभनी क्षेत्र के नधिरा विद्युत सब स्टेशन का घेराव व प्रर्दशन करते रम्पाकुरर के ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA

विस्तार

जिले में बिजली बकाया वसूली के नाम पर हो रहा खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रम्पाकुरर का है। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को म्योरपुर सब स्टेशन का घेराव किया। बड़ी तादाद में सब स्टेशन पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


घंटों हंगामे के बाद करीब एक बजे अवर अभियंता पहुंचे। इस दौरान उनसे ग्रामीणों ने रसीद मांगी मगर उन्होंने नहीं दी। इससे नाराज लोगों ने बभनी थाने में पहुंच कर तहरीर दी और बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गंगेश्वर, जगदेव, शिवमंगल, सुंदरी, हिराशाय, ननहकी, लल्लन, कृष्ण मुरारी, राजकेश्वर, इंद्रासो ने कहा बिना रसीद दिए ही विभाग के लोगों ने बिजली बिल माफ व हाफ करने के नाम पर मनमानी पैसा वसूल लिया। अवैध वसूली करने वाले अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों पर कार्यवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed