फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All departments give certificate of vaccination along with salary bill of employees

कर्मचारियों के वेतन बिल के साथ टीकाकरण का प्रमाण पत्र दें सभी विभाग

Sun, 09 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
All departments give certificate of vaccination along with salary bill of employees
विधानसभा चुनावों में ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को कोविड-19 के टीके की दोनों डोज अनिवार्य किया गया है। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को वेतन बिल के साथ कर्मचारियों के संपूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। विभागाध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि समय रहते सभी कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा करा लें। अगर कोई कर्मी आनाकानी करता है तो उसके विरुद्ध सख्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 1613 बूथों पर मतदान कराने के लिए करीब आठ हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की जरुरत होगी। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए चुनाव आयोग ने ऐसे कार्मिकों की ही ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है, जिसे टीके की दोनों डोज लगी है। जरुरत के अनुसार उन्हें एहतियाती डोज भी लगाया जाना है। डीएम ने इस बाबत सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वह माह के वेतन बिल के साथ इस आशय का प्रमाण पत्र भी दें कि उनके यहां सभी कर्मचारियों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। अगर कोई कर्मचारी किन्हीं कारणों से वंचित है तो उसका पूरा ब्योरा भी दर्शाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed