फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Agri Fund

एग्री फंड से उद्यम लगाने में मिलेगी सहूलियत

Mon, 10 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agri Fund
सोनभद्र। पिछले कुछ महीनों में बढ़े कृषि सुधार की राह बनाने के बाद अब सरकार किसानों को सीधे उद्योगों से जोडने की तैयारी में जुट गई है। रविवार को हल षष्ठी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लाख करोड़ का एग्री फंड लांच किया है। इससे अब किसान समूह में उद्योग लगा सकेंगे। केंद्र सरकार के इस फैसले का जिले के किसानों ने स्वागत किया। किसानों का कहना है कि योजना किसानों के हित में है। लेकिन इसके सही क्रियान्वयन की जरूरत है। राबट्र्सगंज ब्लॉक के बढ़ौली गांव निवासी किसान रामसकल चौबे का कहना है कि इस योजना के माध्यम से जिले के किसान समूहों को वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योग लगाने में सहुलियत होगी। इसके लिए दो करोड़ तक का लोन मिलेगा। लोन के ब्याज पर सरकार तीन फीसद की रियायत भी देगी। सरकार का यह फै सला हर तरीके से किसानों के हित में है। मझिगांव मिश्र गांव के किसान कृपानारायण मिश्र का कहना है कि खेती और किसान आर्थिक व राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा रहे हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से किसानों के हित में लिया गया यह फैसला सराहनीय है। बताया कि यह लोन केवल किसान समूहों के लिए है, लेकिन कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं चतरा ब्लॉक के गिरीया गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में जो योजनाएं बना रही है, उसका लाभ निश्चित ही किसानों को मिलेगा। बशर्ते उसका क्रियान्वयन जिले स्तर पर सही तरीके से होना चाहिए। किसान हित में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed