फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After three days, the electoral tide will come to an end, the power of pouring

तीन दिन बाद थम जाएगा चुनावी सोर, झोंकी ताकत

Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
After three days, the electoral tide will come to an end, the power of pouring
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रचार की गति भी तेज होती जा रही है। सभी प्रत्याशी चुनावी बैतरणी को पार करने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। तीन दिन बाद यानी 27 अप्रैल की शाम से चुनावी शोर थम जाएगा और 29 अप्रैल को जिले के 2171 बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 10 ब्लाकों में 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 31 जिला पंचायत सदस्य व 7767 पदों के लिए ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। अंतिम चरण में 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में 23 हजार से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। कंट्राल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 23 हजार 833 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

629 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 6481 प्रत्याशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 781 पदों के लिए 5067 प्रत्याशी मैदान में हैं। 7767 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 11 हजार 563 उम्मीदवार हैं तो वहीं जिला पंचायत सदस्य के 31 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार हैं। 28 को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी इस लिए 27 की शाम पांच बजे ही चुनावी शोर थम जाएगा। 29 की सुबह मतदान होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि 27 की शाम प्रचार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव करते हुए पड़ेंगे वोट
इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय कोरोना चरम पर है। ऐसे में मतदान के दौरान खास सतर्कता बरती जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि मतदान केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए मतदान कराएं। मतदान कार्मिक भी कोविड-19 नियमों का पालन करेंगे।

सुबह सात बजे से डाले जाएंगे वोट
पंचायत चुनाव इस बार सभी ब्लाकों में एक साथ कराए जा रहे हैं। इस लिए प्रशासनिक अमले के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। एक साथ सभी ब्लाकों में कार्मिकों को लगाना है। 29 अप्रैल को सभी ब्लाको में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed