{"_id":"627bf62519bf9d63371ed802","slug":"after-the-new-agreement-the-expectations-about-air-travel-increased-sonbhadra-news-vns653037349","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए करार के बाद हवाई सफर को लेकर बढ़ी उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए करार के बाद हवाई सफर को लेकर बढ़ी उम्मीदें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का उत्तर प्रदेश सरकार के बीच कैबिनेट बैठक में हुए समझौते के बाद माना जा रहा है कि जल्द काम पूरा करके उड़ान भी शुरू कर दी जाएगी। करार के तहत निर्माण के बाद संचालन का काम भी एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ही देखेगी।
हालांकि कुछ हिस्से में कोर्ट की रोक की वजह से कार्य नहीं हो पाया है, लेकिन बहुत सारे हिस्सों में कार्य तेजी पर है। टर्मिनल बिल्डिंग लगभग पूरा हो चुका है। हाईकोर्ट के रोक के बाद टर्मिनल बिल्डिंग का कुछ हिस्सा ही काम से रह गया है। इसके अलावा फायर स्टेशन का भी काम लगभग पूरा है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए जल निगम की ओर से बोर कराने के साथ ही अन्य काम कराए जा रहे हैं। अलग से फीडर बनाकर औरहवां स्थित सब स्टेशन से हवाई अड्डे को विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए भी काम चल रहा है। रनवे की पेंटिंग का काम भी अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फ़ायदे की बात करें तो यहां हवाई अड्डे के संचालन से जनपद के अलावा तीन राज्यों के चार जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक हवाई जहाज की सीधी उड़ान न होने से यहां के लोगों को वाराणसी जाना पड़ता है।