फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After meeting the Energy Minister, the struggle committee submitted a memorandum

ऊर्जामंत्री से मुलाकात कर संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
After meeting the Energy Minister, the struggle committee submitted a memorandum
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इं. अदालत वर्मा व एसडीओ इं. वीके सिंह ने मंगलवार को ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल से मुलाकत कर ज्ञापन सौंपा। निगम प्रबंधन की तरफ से अभियंताओं के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध किया। ऊर्जा राज्यमंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मांग पत्र के माध्यम से समिति ने सभी संवर्गों में रिक्त पदों के सापेक्ष प्रोन्नति करने और भर्ती करने की मांग की। उत्पादन निगम में अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों के सापेक्ष 2008 बैच के सहायक अभियंताओं की पदोन्नति जल्द करने की अपील की। समिति ने राज्य सरकार की भांति 2005 तक के नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने, ओबरा सी निर्माण की वजह से परियोजना के मुख्य मार्ग की खराब हालत की मरम्मत कराने, निर्माणाधीन सी परियोजना के चलते ओबरा प्रोजेक्ट अस्पताल में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कराने, टेस्टिंग उपकरण व दवाईयों की उपलब्धता आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed