फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates protested against demands

मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested against demands
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/घोरावल/दुद्धी। यूपी बार कौंसिल के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले भर के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्या पर नाराजगी जाहिर की और मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। निर्णय लिया कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 फरवरी को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

घोरावल और दुद्धी तहसीलों में भी वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला न्यायालय परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां अधिवक्ता अतुल प्रताप पटेल ने मांगों को पढ़कर बताया। बताया कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। सरकार अधिवक्ता कल्याण निधि का पांच सौ करोड़ रुपये जारी करे। जिस अधिवक्ता (70) की मृत्यु हो गई हैं, उनके परिवार को पांच लाख रुपये दिया जाता है। सरकार के धन आवंटित न किए जाने से मृतक आश्रित परिवार को जिला बार एसोसिएशन का चक्कर काटना पड़ रहा है। मांग की गई कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द पारित किया जाए।
विज्ञापन

चेताया कि मांग पूरी न होने पर 17 फरवरी को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विनोद कुमार चौबे, सुरेश लाल, राजबली चौबे, अशुंमान सिंह, संजीव मिश्र, सत्यदेव पांडेय, रमेश चौबे, प्रदीप सिंह, हीरालाल पटेल, सुधाकर मिश्र, जगजीवन सिंह, मनोज कुमार पांडेय, अनिल सिंह, प्रभुराम पांडेय, रमाशंकर चौधरी मौजूद रहे। घोरावल तहसील में अधिवक्ताओं ने काम काज बंद रखा। प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्या को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन यिका। बार भवन में तहसील अधिवक्ता समिति के निवर्तमान अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां रामअनुजधर द्विवेदी, जय सिंह, इनामुलहक अंसारी, रामकिंकर पाठक, राजेंद्र पाठक, आदिनाथ मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, अरुण त्रिपाठी, राजबहादुर सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, संतोष तिवारी, बिजेंद्र सिंह, प्रफुल्ल शुक्ला, राजनारायण श्रीवास्तव, रामलाल राही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed