दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने संघर्ष समिति सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त ने कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा। लेकिन सरकार के चार साल के बाद भी जिला बनाए जाने की बात तो दूर रहा संज्ञान भी नहीं लिया, इससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है। उसके बावजूद तमाम सरकारें आई और चली गई। कहा कि यदि सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो इसके लिए जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिला बनाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता रामपाल जौहरी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांगे अनुसूनी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विश्वनाथ गुप्ता, प्रेमचंद यादव, रामजी पांडेय, आनंद कुमार, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेश श्रीवास्तव, भगवान दास, प्रेम चंद्र गुप्त, अमरावती देवी, सूर्यकांत तिवारी, आशीष गुप्ता, प्रेमचंद यादव, राकेश तिवारी, संतोष, पवन दुबे आदि रहे।