फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADO Panchayat not registering presence on register, CDO stopped salary

रजिस्टर पर उपस्थिति नहीं दर्ज करते एडीओ पंचायत, सीडीओ ने वेतन रोका

Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat not registering presence on register, CDO stopped salary
चोपन ब्लॉक क्षेत्र निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को चोपन ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत समेत कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है। बीडीओ के रवैये पर भी नाराजगी जताई। आवास निर्माण की धीमी गति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पहुंचते ही सीडीओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। अवर अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद कुमार सिंह 24 मार्च से अनुपस्थित मिले। एडीओ सहकारिता सुरेश चंद्र भी नदारद मिले। बताया गया कि दोनों अधिकारियों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है लेकिन इसका कोई अभिलेख मौजूद नहीं मिला। एडीओ पंचायत अमरेश चंद्र सिंह का उपस्थिति पंजिका में दस्तखत नहीं था। बताया गया कि एडीओ पंचायत हस्ताक्षर नहीं करते। हैरानी जताते हुए सीडीओ ने एडीओ पंचायत अमरेश चंद्र सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। अपने कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न होने पर बीडीओ के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कार्य पद्धति में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ को भी यह निर्देश दिया कि सभी ब्लाकों में एडीओ पंचायत की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों से आवास निर्माण के प्रगति की प्रति दिन समीक्षा करते हुए उसकी प्रगति से अवगत कराने को कहा। अधूरे 34 आवासों को पूरा करने के लिए बीडीओ को 20 दिनों की मोहलत दी। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी ने अनुदान पंजिका विधायक निधि, मनरेगा योजना, पंचायती राज विभाग से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीपीओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed