फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   adhed kee upachaar ke dauraan maut

दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

Sun, 07 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
adhed kee upachaar ke dauraan maut
दुद्धी। ट्रक के धक्के से घायल रजखड़ गांव निवासी एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

रजखड़ गांव निवासी नत्थू पटेल (52) शुक्रवार को बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप एक होटल में चाय पीकर घर जा रहा था। इस दौरान झारखंड से हाथीनाला की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात नत्थू की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना की पुष्टि रजखड़ गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रमाशंकर गोंड ने की। उधर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए रजखड़ स्थित अष्टकोणीय कोतवाली परिसर में खड़ा कराया है। कोतवाली के एसआई संजय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed