फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADG questions asked children

एडीजी ने बच्चों से पूछे सवाल

Tue, 03 Apr 2018 10:53 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 03 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ADG questions asked children
बिहार की सीमा से सटे नगवां ब्लॉक के चरगड़ा गांव में कांबिंग करते एडीजी, एसपी व अन्य अिध्ाकारी। - फोटो : साोनभ्ाद्र
वाराणसी परिक्षेत्र के एडीजी पीवी शास्त्री मंगलवार को बिहार की सीमा से सटे चरगड़ा गांव में पहुंचे। यहां जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।  साथ ही उनके निस्तारण का भरोसा भी दिलाया। प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर तीन बच्चों से यूपी के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा। साथ ही गणित से जुड़े सवाल भी पूछे। बच्चों की बौद्घिक क्षमता देख उन्होंने खुुशी जाहिर की।
विज्ञापन

एडीजी शास्त्री ने एसपी आरपी सिंह के साथ नगवां ब्लॉक के कई गांवों के जंगलों में कांबिंग की। उनके साथ कई थानों की पुलिस भी थी।

शास्त्री दोपहर में यूपी और बिहार की सीमा से सटे चरगड़ा गांव पहुंचे। चौपाल लगाया और लोगों की समस्या सुनी। लोगों से पूछा कि उन्हें समय से पेंशन समेत सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है या नहीं। ग्रामीणों ने कई समस्याएं उठाईं। बिजली और शुद्घ पेयजल आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया गया। एडीजी ने सभी का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने नक्सल गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से पूछा। कहा कि वे अलर्ट रहें और कोई भी संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें ताकि समय से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


 चौपाल खत्म होने के बाद वह थाना मांची पहुंचे जहां थाना रायपुर, बरकोनिया, पन्नूगंज, चौकी सुअरसोत, महुली, पनौरा के पुलिस जवानों, पुलिस मित्रों, चौकीदारों की समस्या सुनी। ग्रामीणों से भी रूबरू हुए। ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने बच्चों को पढने के लिए स्कूल जरूर भेजें। इस दौरान एएसपी अवधेश राय, सीओ ज्ञान प्रकाश राय, ग्राम प्रधान चरगड़ा यूसूफ अली, मांची विजय सिंह, मड़पा अमृतलाल, महुली पृथ्वीराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed