{"_id":"5f09f96f8ebc3e63b42d8674","slug":"additional-chief-secretary-inspects-kovid-hospital-sonbhadra-news-vns5351243186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी के अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग व जिले के नोडल अफसर रमारमण ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में लागू लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होेंने कोविड-19 एल-वन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज की मलीन बस्ती वार्ड नंबर एक व दो का निरीक्षण किया। यहां एक व्यक्ति को आवास दिये जाने का निर्देश दिया। लोढ़ी गांव का निरीक्षण किया।
मधुपुर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कोरोना के 24 संक्रमित हास्पिटल में भर्ती हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ित बंदी रक्षक सत्य प्रकाश के मोबाइल पर फोन कर उसका हाल-चाल जाना और मुहैया करायी जा रही दवा, खाना, पानी, साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। फिर अस्पताल के पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम एस. राजलिंगम ने कोरोना संक्रमण के बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी नोडल अधिकारी को दी। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज की मलिन बस्ती वार्ड नंबर एक व दो का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोविड-19 एवं संचारी रोगों के रोक-थाम, स्वच्छता, सेनिटाइजेशन, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, खाद्यान्न की उपलब्धता आदि के बारे में लोगों से जानकारी ली। मलिन बस्ती में सफाई देखा। हरिलाल पुत्र राजाराम को आवास आवंटित करने के निर्देश दिया। वार्ड दो के कोटे की दुकान को देखा। कोटेदार से पूछताछ की और स्टाक का सत्यापन किया।