फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action Taken Against Mining Outside Approved Area; Three Poclain Machines Seized

Sonbhadra News: स्वीकृत क्षेत्र से अलग खनन पर कार्रवाई, तीन पोकलेन जब्त; माफियाओं में हड़कंप

Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
सार

Sonbhadra News: जिले की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में आवंटित क्षेत्र से अलग खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन व खनिज विभाग ने ठेकेदार के तीन पोकलेन (पीसी) मशीनों को जब्त कर लिया। अब टीम अवैध खनन के जरिये भंडारित की गई रेत की मात्रा के आकलन में जुट गई है।

विज्ञापन
Action Taken Against Mining Outside Approved Area; Three Poclain Machines Seized
सिंगरौली में अवैध खनन पर जब्त की गई पोकलेन मशीनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: सिंगरौली में आवंटित क्षेत्र से बाहर अवैध रेत खनन के मामले में प्रशासन और खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार की तीन पोकलेन (पीसी) मशीनों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों की टीम अवैध रूप से खनन कर भंडारित की गई रेत की मात्रा का आकलन करने में जुट गई है।

विज्ञापन


रविवार शाम की गई इस कार्रवाई को जिला प्रशासन के निर्देश पर संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग और प्रशासन की टीम हरदी क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। यहां ठेकेदार सहकार ग्लोबल को निर्धारित चौहद्दी के भीतर रेत खनन की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जांच के दौरान टीम ने पाया कि ठेकेदार द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर भी बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मौके से तीन पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि अवैध खनन के जरिए भंडारित रेत की मात्रा का आकलन कराया जा रहा है। इसके लिए टीम मौके पर माप-जोख कर रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मध्य प्रदेश रेत खनिज नियमों के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed