{"_id":"66c4cfca0d79abd7360d339f","slug":"accused-instructor-arrested-seven-days-after-rape-victims-death-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116911-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के सात दिन बाद आरोपी अनुदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के सात दिन बाद आरोपी अनुदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के नाम पर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले शारीरिक शिक्षा अनुदेशक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के करीब 40 दिन बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।
इस बीच पीड़ित छात्रा ने बीएचयू में लंबे उपचार के दौरान गत 13 अगस्त को दम तोड़ दिया था। पकड़ा गया अनुदेशक बलिया जिले का रहने वाला है। दुद्धी के एक गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा के पिता ने गत दस जुलाई को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
बताया कि बेटी को जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए विद्यालय में कार्यरत अनुदेशक विशंभर कुमार दिसंबर माह में उसे अपने कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने घोरावल ले गया और फिर घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को जानकारी हुई। तब अनुदेशक ने 30 हजार रुपये देकर दवा-उपचार कराने और लड़की के भविष्य का हवाला देते हुए कहीं शिकायत न करने की दलील दी।
उपचार के बाद भी जब छात्रा की तबीयत ठीक नहीं हुई तब घरवालों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ती गई।
उसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान गत 13 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी अनुदेशक की तलाश शुरू की।
मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के पास से आरोपी अनुदेशक बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के देलहुआ गांव निवासी विशंभर कुमार को गिरफ्तार किया। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
छात्रा के परिजनों से मिले भाजपा नेता
दुष्कर्म की शिकार छात्रा के परिजनों से मंगलवार को भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने मुलाकात की। घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। परिजनों ने आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की।