फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accusation of selling adulterated sweets under the guise of a branded label; 90 kg of sweets seized.

Sonebhadra News: ब्रांडेड मिठाई के नाम पर मिलावटी मिठाई बेचने का आरोप, 90 किलो मिठाई जब्त

Tue, 01 Sep 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accusation of selling adulterated sweets under the guise of a branded label; 90 kg of sweets seized.
क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर कथित तौर पर मिलावटी मिठाई की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम बीजपुर क्षेत्र के एक होटल के पास चार पहिया वाहन से मिठाई की सप्लाई करने पहुंचे एक व्यक्ति को देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद थाने पहुंचे। उनकी मौजूदगी में मिष्ठान के नमूने लिए गए। नमूनों को विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार से नंदनी और कृष्णा ब्रांड की करीब 90 किलो मिठाई मिली है। क्षेत्र में यह मिठाई कब से सप्लाई की जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्र के कई होटल और मिष्ठान संचालकों में खलबली मच गई। बताया गया कि कुछ दुकानदार शटर गिराकर निकल गए। जिस होटल में मिष्ठान की सप्लाई किए जाने की बात सामने आई, वहां भी ताला लगा मिला। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों की आड़ में कथित तौर पर दूसरी या मिलावटी मिठाई पैक कर बेची जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed