फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accident in sonebhadra Laborer dies after being buried under debris due to slab breakage barricade entered teenager stomach fear of bulldozer

Accident: स्लैब टूटने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, किशोर के पेट में घुसा सरिया, बुलडोजर के खौफ से अतिक्रमण हटा रहा था मकान मालिक

Thu, 09 Jun 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 12:56 PM IST
सार

पक्के मकान के अगले हिस्से में बने बारजा को तोड़ने के लिए कटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अचानक आरसीसी स्लैब टूट गया। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। वहीं मकान मालिक के पुत्र के पेट में सरिया घुस गया।  

विज्ञापन
Accident in sonebhadra Laborer dies after being buried under debris due to slab breakage barricade entered  teenager stomach fear of bulldozer
बुलडोजर के खौफ से अतिक्रमण हटा रहा था मकान मालिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन- प्रशासन के बुलडोजर के खौफ से खुद से अतिक्रमण हटवाते समय बुधवार रात सोनभद्र के शाहगंज कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। कटर से बारजा काटते समय अचानक आरसीसी स्लैब टूटने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। वहीं मकान मालिक के पुत्र के पेट में सरिया घुस गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिलहाल रोक दी है।

विज्ञापन


सड़क की पटरियों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। बुधवार को प्रशासन ने शाहगंज कस्बे में अभियान चलाया। कई घर-दुकान तोड़े गए तो कइयों पर निशान लगाया गया। देर शाम तक कार्रवाई के बाद बुलडोजर को रोक दिया गया। गुरुवार सुबह फिर से तोड़-फोड़ होनी थी।

विज्ञापन

कटर से काटा जा रहा था बारजा

इस बीच अतिक्रमण की जद में चिह्नित किए तमाम लोग खुद से अपने मकान-दुकान के चिह्नित हिस्से को तोड़ने में लग गए। शाहगंज कस्बा निवसी जमील ने मकान के अगले हिस्से को तोड़वाना शुरू किया। पक्के मकान के अगले हिस्से में बने बारजा को तोड़ने के लिए कटर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक आरसीसी स्लैब टूट गया, जिससे उस पर खड़ा मजदूर अजय विश्वकर्मा निवासी पन्नूगंज नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हुआ। नीचे खड़े जमील के पुत्र एहतेशाम (16) के पेट में मलबे में गिरा सरिया घुस गया। आनन-फानन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

एहतेशाम की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर किया गया। थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया कि मजदूर की मौत हो गई है, जबकि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

बुलडोजर ने अतिक्रमण के जद में आए मकानों को किया धराशायी

शाहगंज कस्बे में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण के जद में आये कई मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर धराशायी करा दिया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान सामान सुरक्षित हटाए जाने के लिए लोगों में अफरातफरी मची रही। करीब दो सप्ताह पहले ही शाहगंज घोरावल मार्ग, राजगढ़ रोड, राजपुर रोड , और मराची रोड पर प्रशासन ने मापी कराकर लाल निशान लगा दिया गया था।

लोगों को निशान तक स्वयं अतिक्रमण हटाने को भी कहा गया था। कुछ लोगो ने मकानों को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन निर्धारित समय पर प्रशासन ने भी अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को दोपहर में करीब दो बजे दो जेसीबी के साथ एसडीएम घोरावल, सीओ, पुलिस एवं पीएससी  फोर्स के साथ शाहगंज कस्बा पहुंचकर संकट मोचन तिराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जो देर शाम तक चलती रही। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण की जद में आए मकान धराशायी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed