फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Absent constable dismissed for eight years

Sonebhadra News: आठ सालों से अनुपस्थित आरक्षी बर्खास्त

Wed, 09 Aug 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Absent constable dismissed for eight years
सोनभद्र। पिछले आठ साल से अनुपस्थित चल रहे आरक्षी को एसपी ने बुधवार को बर्खास्त कर दिया। 2015 में भदोही जिले से तबादला होने के बाद से वह लगातार अनुपस्थित रहा है। कई मौके देने के बाद भी उपस्थित न होने और न ही पक्ष रखने को कदाचार की श्रेणी में मानते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रयागराज के मेजा निवासी आरक्षी अरविंद सिंह का तबादला विंध्याचल रेंज के डीआईजी के आदेश पर भदोही से सोनभद्र के लिए किया गया था। नए तैनाती स्थल के लिए उसे 29 अप्रैल 2015 को भदोही से कार्यमुक्त भी कर दिया गया। इसके बाद से उसने सोनभद्र में आमद नहीं करापी और लगातार अनुपस्थित है। उसके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू हुई, जिसमें अपना पक्ष रखने के लिए भी उसे कई बार मौका दिया गया, बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरक्षी के विरुद्ध गृह थाना मेजा में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरक्षी की मनोवृत्ति आपराधिक है। उसका कार्य व आचरण पुलिस विभाग जैसे अनुशासन बल के प्रतिकूल होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने विहित प्रक्रिया के अंतर्गत आरक्षी अरविंद सिंह को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed