फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   about 1 quintals of cannabis being transported from Odisha to Raebareli two smugglers arrested

UP: ओडिशा से रायबरेली लाया जा रहा था 1.42 क्विंटल गांजा, दो तस्कर अरेस्ट; तीसरा शातिर कूद कर भागा

Thu, 25 Jun 2026 06:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 25 Jun 2026 06:44 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सलखन के पास से 1.42 क्विंटल गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा ओडिशा से रायबरेली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। जब्त माल की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन
about 1 quintals of cannabis being transported from Odisha to Raebareli two smugglers arrested
तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसओजी और चोपन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम गांजा, दो कार, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गांजा ओडिशा से रायबरेली लाया जा रहा था। वहां से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जाना था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ऋषभ रुणवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार की रात मीतापुर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर चोपन की ओर आ रहे हैं। सूचना पर चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चोपन बैरियर पर वाहन चेकिंग शुरू की। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से आ रही एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर सलखन स्थित गांधी आश्रम के सामने दोनों वाहनों को रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में पांच प्लास्टिक की बोरियों में रखा 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के बरगदी मगठ निवासी मोहम्मद जावेद (37) और रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी अनुज कुमार मौर्य (26) के रूप में हुई। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रायबरेली निवासी अपने साथी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश के साथ ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। तस्करी के बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती थी। गांजा रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों में खपाया जाता था। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज कुमार मौर्य के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed