{"_id":"5fe76f6f8ebc3e3dd12f88be","slug":"a-youth-returning-after-selling-vegetables-died-in-a-road-accident-sonbhadra-news-vns565674579","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी बेच कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी बेच कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के नक्टू पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक बीजपुर बाजार में सब्जी बेचने के बाद लौट रहा था।
पिपरहर निवासी रामकृत (27) पुत्र रामकेश गुप्ता बीजपुर बाजार में सब्जी बेचने के बाद शुक्रवार की रात मैजिक से पिपरहर आ रहा था। मैजिक जैसे ही नक्टू पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि रामकृत ने अपना सिर बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया और मैजिक से नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बीजपुर पुलिस और 108 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए धनवंतरी चिकित्साल्य रिहंद नगर बीजपुर ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग घर पर इकट्ठा हो गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही बूढ़ी मां बेसुध हो गई। उधर पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश हो गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि मैजिक चालक गाड़ी के साथ फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।
सब्जी बेचकर परिवार का करता था भरण पोषण
बभनी। थाना क्षेत्र के पिपरहर गांव निवासी रामकृत गुप्ता अपने पिता के मौत के बाद घर का सहारा बन गया था। सब्जी बेचकर अपने घर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत ने बुजुर्ग मां को झकझोर कर रख दिया। वहीं एक वर्षीय मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। रामकृत की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। रामकृत की घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।