फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man fell into a pond, half of his body was swallowed by a crocodile

Sonebhadra News: तालाब में गिरा युवक, आधा शरीर घड़ियाल ने निगला

Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A young man fell into a pond, half of his body was swallowed by a crocodile
मजदूरी के लिए सिकंदराबाद गए सुपाचुआ गांव निवासी एक युवक की वहां मौत हो गई। होली के दिन वह शराब पीकर तालाब में गिर गया। तालाब में मौजूद घड़िया उसका आधा शरीर निगल गया।
विज्ञापन

किसी तरह शव को तालाब से बाहर निकालकर मंगलवार को गांव लाया गया। शव पहुंचते ही मुआवजे की मांग करते हुए परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सुपाचुआ गांव निवासी मनीष कुमार गांव के ही विनोद कुमार, सोनेलाल, ब्रह्मदेव उर्फ पिंटू, पन्नालाल और छोटेलाल के साथ कुछ दिन पहले तेलंगाना के सिकंदराबाद गया था।
विज्ञापन

सभी वहां एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। 14 मार्च को होली के अवकाश पर सभी घूमने के लिए निकले थे। मनीष कुमार ने शराब ज्यादा पी ली थी। अन्य साथी वापस कंपनी परिसर में चले आए, लेकिन मनीष नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि उसे तालाब में घड़ियाल ने आधा निगल लिया है। पहुंचकर तालाब में ईंट-पत्थर फेंकना शुरू किया तब घड़ियाल ने मनीष को छोड़ दिया, मगर तब तक उसकी मृत्यु हाे चुकी थी। सूचना पर तेलंगाना पुलिस मौके पर पहुंची।

साथी युवक विनोद की तहरीर पर पंचनामा कर शव एंबुलेंस से पैतृक गांव भेजा गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोक लिया और मुआवजे की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे म्योरपुर एसओ ने उनसे वार्ता की। कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर परिजनों की मांग से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed