फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A glimpse of Shri Ram temple of Ayodhya will be seen in the puja pandal of Anpara.

Sonebhadra News: अनपरा के पूजा पंडाल में दिखेगी अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झलक

Thu, 03 Oct 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Shri Ram temple of Ayodhya will be seen in the puja pandal of Anpara.
अनपरा नगर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। ककरी में बन रहे पूजा पंडाल में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झलक दिखेगी। आयोजन समिति पूजा पंडाल को इसी रूप में तैयार करा रहा है।
विज्ञापन


एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित एकलव्य मैदान में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ककरी की ओर से बन रहे पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। समिति के सह सचिव एसडी तिवारी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से यहां पूजा होती आ रही है।
विज्ञापन

पंडाल की अधिकतम ऊंचाई 65 फीट और चौड़ाई 40 फीट है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। पंडाल में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस भ्रमण करती रहती है, लेकिन इसके एक प्लाटून पीएसी मैदान परिसर में तैनात की जाएगी। समिति के वालेंटियर भी पंडाल में सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहेंगे। गेट, पंडाल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed