{"_id":"68e2ca26cdaeb0fdf90ad6ec","slug":"a-farmer-died-after-being-electrocuted-by-a-broken-wire-sparking-a-commotion-among-his-family-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-135449-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टूटे तार पर दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टूटे तार पर दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चदुली गांव में बिजली करंट से मौत पर लगी भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदुली गांव में हाईटेंशन तार करंट की चपेट में आने से सागर पासवान (51) की मौत हो गई।
शनिवार की रात में ही तार टूट गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण शव रखकर धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताते हैं कि चंदुली गांव में गोदाम के पास शनिवार की रात 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर रास्ते में गिर गया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के सागर पासवान इसी मार्ग से गुजर रहे थे। तार से स्पर्श होते ही वह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण व परिजन धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि रात में तार टूटने के बाद सूचना बिजली निगम के अफसरों को दी गई, बावजूद न तो आपूर्ति बंद कराई गई और न ही टूटे तार को दुरुस्त किया गया।