फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A crowd was lathiched to collect urea

यूरिया लेने उमड़ी भीड़ पर भांजनी पड़ी लाठी

Tue, 18 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
A crowd was lathiched to collect urea
दुद्धी। डीसीएफ कालोनी स्थित दो उर्वसरक विक्रय केंद्रों पर मंगलवार को दोपहर में यूरिया लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में क्रय विक्रय केंद्र पर यूरिया का वितरण कराया जा रहा था। इसी दौरान उमेश नाम का युवक लाइन से निकलकर बाहर खड़ा हो गया। इसे देखते हुए दूसरे लोग भी लाइन से निकलने लगे। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस के तेवर देख किसान सहम गए और लाइन लगा अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। उधर पिटाई से क्षुब्ध युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक पिटाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गया जहां समझाने के बाद युवक माना और पुलिस ने उसे यूरिया दिलाकर घर भेजा। एसएसआई वंश नारायण यादव ने बताया कि युवक कोतवाली आया था लेकिन किसी प्रकार का कोई तहरीर नहीं दिया है। वह कोतवाली से बाहर गया और यूरिया लेकर अपने घर वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed