फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नक्सली बितनी के पुत्र की मौत की जांच शुरू

नक्सली बितनी के पुत्र की मौत की जांच शुरू

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस ने मिर्जापुर जेल में बंद महिला नक्सली बितनी के पुत्र काजू की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रविवार को पनौरा चौकी इंचार्ज ने काजू की ससुरालवालों से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

अति नक्सल प्रभावित पुलिस चौकी पनौरा के चौकी इंचार्ज अमीरूद्दीन खां ने एसपी के निर्देश पर काजू (25)के मौत की जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर श्री खां काजू के ससुराल बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में पहुंचे और वहां के लोगों के बयान दर्ज किए। इसके पहले चौकी इंचार्ज ने सोमा गांव स्थित नक्सली बितनी के पट्टीदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बता दें कि मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव की रहने वाली महिला नक्सली बितनी वर्ष 2009 में गिरफ्तार की गई थी। तब से वह मिर्जापुर जेल में बंद है। उसका पुत्र काजू शादी के बाद से अपने ससुराल भीखमपुर गांव में रहता था। एक अप्रैल को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। बितनी ने सीजेएम, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पट्टीदारों द्वारा उसके पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed