फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चक्काजाम कर शहीदों को किया याद

चक्काजाम कर शहीदों को किया याद

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डाला। सार्वजनिक हित के लिए दो जून 1991 में डाला गोलीकांड में एक छात्र समेत शहीद हुए नौ पूर्व सीमेंट कर्मियों की 22वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। उनकी याद में लोगों ने राजमार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा केे शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शहीदों के परिजनों ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो जून 1991 में डाला गोलीकांड के दौरान शहीद हुए छात्र राकेश उर्फ जयप्रकाश समेत पूर्व सीमेंट कर्मी स्वर्गीय रामप्यारे कुशवाहा, शैलेंद्र राय, सुरेंद्र द्विवेदी, बालगोविंद, रामधारी, रामनरेश राम, नंदकुमार और दीनानाथ को लोगों ने याद किया। शहीदों को याद कर लोगों की आंखें नम हो र्गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सीमेंट निगम को 1991 के प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के डाला, चुर्क और चुनार सीमेंट फैक्ट्री को निजी संस्थान के हाथों में बेचे जाने की जानकारी होतेे ही डालावासियों ने जबरदस्ती विरोध किया था। दो जून को हजारों की संख्या में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को लोगों ने जाम कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे कि तत्कालीन सरकार के निर्देश पर निहत्थे आंदोलनरत लोेगों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण कई राउंड गोलियां चला दी, जिसमें एक छात्र समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। डाला गोलीकांड की गूंज आज भी डालावासियों के जेहन में उतरते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर वर्ष की भांति रविवार को शहीदों की याद में शांतिपाठ, हवन पूजन और रात में सुंदर कांड पाठ का आयोजन होता है। तीन बजकर बीस मिनट पर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्काजम कर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद शहीद परिवारों के परिजनों द्वारा शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ाया। इस दौरान इंटक के श्रमिक नेता हरेंद्र पांडेय, राजेश द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, अरुण कुमार, आर चतुर्वेदी, ओपी राय, सुनील चौबे, राजू दूबे, राजू मिश्रा, रविंद्र पांडेय, ओम, पवन शर्मा, शांता भट्टाचार्या, जूली तिवारी, राजू, रामाशीष, सजावल पाठक, श्याम दूबे, अन्नू गुप्ता, लल्लूा, रामआधार, महावीर, लक्ष्मन कुशवाहा समेत काफी लोग शामिल थे। संचालन नरेंद्र नीरव ने किया। इस दौरान डाला चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव मय फोर्स तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed