{"_id":"63-92660","slug":"Sonbhadra-92660-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनांचल में हाेली पर जमकर उड़े अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनांचल में हाेली पर जमकर उड़े अबीर-गुलाल
Sonbhadra
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। होली पर्व पर सोनांचल में रंगों की जमकर बरसात हुई, जिसमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी सराबोर हो गए। सभी पर होली की मस्ती चढ़ी रही। सड़कों पर जमकर रंग-गुलाल उड़े। सुबह सात बजे से ही सड़कों पर धमाचौकड़ी शुरू हो गई थी। फाग गाते हुए लोग रंग और गुलाल उड़ा रहे थे। ठंडई पीकर लोग मस्ती में झूमते रहे।
जिले में दो दिन होली खेली गई। बुधवार को राबर्ट्सगंज घोरावल तहसील में होली की धूम रही। वहीं दुद्धी ब्लाक में गुरुवार को खेली गई। बच्चे से लेकर बूढ़े तक रंगों में सराबोर रहे। बच्चों की टीम रंग लेकर सड़कों पर लोगों को दौड़ाती रही। सड़कें रंग और गुलाल से लाल हो गईं। नगर और कसबों में उत्साह का माहौल रहा। मेन चौक सहित सभी चौराहों पर फाग के साथ होली मनी। फाग गाने वालों का जत्था जहां से निकलता लोग साथ हो ले रहे थे। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर सुबह सात बजे से रंग गुलाल उड़ने लगा। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर रंग और गुलाल उड़ाकर बधाई देते रहे। उन्हीं के बीच में बच्चे शरारती अंदाज में रंगों की बरसात कर रहे थे। नगर के मेन चौक पर व्यापारियों ने सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर होली खेली। रंग और गुलाल लगाकर बधाई थी। रेलवे फाटक, उत्तर मुहाल, उरमौरा में उत्सवी माहौल रहा। लोग जगह-जगह इकट्ठा होकर रंग और गुलाल उड़ाते रहे। बच्चों ने सड़कों पर जा रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर विभिन्न रंगों से रंगते रहे। दोपहर दो बजे से सड़कों पर गुलाल उड़ते रहे। डाक्टर और कर्मचारी एक-दूसरे को बधाई दी। जिले के दुद्धी, चोपन म्योरपुर, घोरावल, मधूपुर, शाहगंज बभनी, रेणुकूट, डाला, ओबरा आदि कसबों में रंगों की बौछार होती रही। देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। सभी चौराहे पर पुलिस लगी रही।