फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कांशीराम आवास के लिए नेतागीरी

कांशीराम आवास के लिए नेतागीरी

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन का कांशीराम में अवैध तरीके से रहने वालों पर शिकंजा कसते ही नेतागीरी शुरू हो गई। सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में आवास से निकलने की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों ने दंडईत बाबा मंदिर परिसर में सभासद यादवेंद्र द्विवेदी का घेराव किया। प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि जो लोग रह रहे हैं उनको आवास एलाट किया जाए और अपात्रों का आवास निरस्त किया जाए। अपात्रों को आवास एलाट किया गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित कांशीराम शहरी आवास में अवैध तरीके से कब्जा जमाने वालों को दो दिन सामान समेट कर मकान खाली करने की चेतावनी दी गई। इस चेतावनी पर कई नेताओं ने नेतागिरी शुरू कर दी है। सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे दंडईत बाबा मंदिर परिसर में कांग्रेस नेता शत्रुधभन मिश्रा, सरिता श्रीवास्तव के नेतृत्व मेें दर्जनों महिला-पुरुष छोटे-छोटे बच्चों के साथ इकट्ठा होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे सभासद को घेर कर पात्रों को आवास में रहने देने की मांग करने लगे। इस दौरान कांग्रेस नेता शत्रुधभन मिश्रा ने कहा कि कई ऐसे लोगों को आवास एलाट हुआ है, जो दूसरों को किराए पर दे रखा है। उनका एलाटमेंट निरस्त करके पात्रों को उपलब्ध कराया जाए। ठेकेदार पात्रों को घरों से बाहर निकलने के लिए दबाव बना रहा है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संतोष दुबे, मुन्नी, शांति, देवकी, रूकमनिया, रमपतिया, कुमकुम, राजमती, राधिका, बासमती, कुसुम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed