{"_id":"63-91898","slug":"Sonbhadra-91898-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कक्ष निरीक्षक किए गए कार्यमुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कक्ष निरीक्षक किए गए कार्यमुक्त
Sonbhadra
Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/कोन। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पारी में हाईस्कूल गणित और गृहविज्ञान की परीक्षा हुई। गणित में 16903 बच्चे थे, जिनमें 1474 अनुपस्थित रहे। वहीं गृह विज्ञान में 12374 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 757 गैरहाजिर रहे। वहीं कोन के दक्षिणांचल मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरगाडंडी पर सचल दस्ते ने नकल कराने की आशंका पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
चोपन ब्लाक के कोन क्षेत्र के दक्षिणांचल मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरगाडंडी पर पहुंचे सचल दस्ते ने नकल कराने की आशंका पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया। साथ ही एक कक्ष निरीक्षक द्वारा परिचय पत्र न दिखाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक को भी फटकार लगाई।
सोमवार के प्रथम पाली में गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। करीन साढ़े नौ बजे सचल दस्ता पहुंचा। उस समय कक्ष संख्या तीन में उत्तर पुस्तिकाओं पर कक्ष निरीक्षकों ने हस्ताक्षर नहीं किया था। इस पर टीम ने कापी बदले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए दोनों कक्ष निरीक्षकों रामकेवल और संतोष कुमार को कार्य मुक्त करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया। इस केंद्र पर दुर्व्यवस्थाओं के बीच परीक्षार्थी टाट-पट्टी पर बैठ कर परीक्षा दे रहे हैं। महुली संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज पोलवा में सोमवार को प्रथम पाली में प्रांरभिक गणित की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दस्ता ने नकल करते हाईस्कूल के एक छात्र को पकड़ लिया। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। सचल दस्ते ने छात्र को रस्टीकेट कर दिया।