फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गरीबों का उत्पीड़न ठीक नहीं

गरीबों का उत्पीड़न ठीक नहीं

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। बैंकर्स बिना किसी ठोस सबूत के आधार पर किसी व्यक्ति को अपात्र न समझें। रिजर्ब बैंक आफ इंडिया के गाइड लाइन के अनुसार काम करें। गरीबों और पात्रों का उत्पीड़न ठीक नहीं है। जिलाधिकारी चंद्रकांत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सचेत करते हुए कहा कि रिजर्ब बैंक आफ इंडिया के गाइड लाइन के अनुसार कार्य न करने वाले बैंकर्स के रिजनल मैनेजरों को पत्र लिखा जाएगा। बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदाती समिति की बैठक में जिम्मेदार अधिकारी और शाखा प्रबंधकों की पूरी जिम्मेदारी के साथ बैठक में शिरकत होना होगा। जिलाधिकारी ने लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक पीके लाल को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के लीड बैंक के कारगुजारी में भी काफी सुधार की जरूरत है। आगामी मीटिंग में जिम्मेदारों की हाजिरी ली जाए। जो गैरहाजिर रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश बैंकों में संजीदगी की कमी है। सभी बैंक 31 मार्च तक अपने लक्ष्य को पूरा करें। अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव ने डीएम को अवगत कराया गया कि तहसीलों द्वारा बैंकों की वसूली करने के बाद भी दस प्रतिशत कलेक्शन चार्ज अधिकांश बैंक नहीं दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कलेक्शन चार्ज न देने वालों पर नाराजगी जाहिर की। ऐसा करने वालों का डिपाजिट सहयोग बंद कराने के साथ खातों पर पाबंदी लगाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बैंकों के पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि गरीबों की बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से भलाई और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में सहयोग करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, बैंकों के प्रतिनिधिगण, एनपी सिंह, रईस अहमद आदि अधिकारी मौजूद रहे। संचालन मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ के पीके लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed