{"_id":"62048","slug":"Sonbhadra-62048-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो जख्मी
Sonbhadra
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मधुपुर। सोमवार को सुकृत घाटी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित बैजू बाबा मंदिर के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को इलाज के लिए मधुपुर स्थित पीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें रेफर कर दिया।
अहरौरा की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर एक बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे। बैजू बाबा मंदिर के समीप दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। भीड़ इकट्ठा होेने से पहले ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार अन्य लोग भाग निकले। दुर्घटना में बाइक चालक और उस पर सवार युवक खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाने लगे। इस दौरान ट्रकों समेत अन्य वाहनों के चालकों ने सड़क पर छटपटा रहे घायलों को किनारे करने के साथ ही घटना की सूचना सुकृत पुलिस को दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सुधीर मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मधुपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी। घायलों के परिजनों ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है।