{"_id":"62046","slug":"Sonbhadra-62046-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को बचाने में स्कार्पियो पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को बचाने में स्कार्पियो पलटी
Sonbhadra
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर सोमवार को एक स्कार्पियो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में स्कार्पियो में सवार नवविवाहिता समेत आधा दर्जन बाराती जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए राबर्ट्सगंज नगर मेें स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देख उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बघैला गांव से सोमवार की अलसुबह बाराती दुल्हन की विदाई करा कर स्कार्पियो से शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव जा रहे थे। कैथी गांव के समीप छह बजे के समीप सड़क क्रास कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। संयोग रहा कि स्कार्पियो यूकेलिप्टस के पेड़ से लटक गई, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। हादसे के बाद स्कार्पियो में सवार घायल मदद की गुहार लगाने लगे। घायलों के चीखने-चिल्लाने पर राहगीर दौड़ते हुए मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद करने में जुट गए।
ग्रामीणों ने स्कार्पियो में फंसे घायल जगतनारायण मौर्य (35), धनेश्वर (40), विपिन बिहारी (25), श्यामा (50), मुन्ना (30), सुशीला (28) को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए। घायलों ने बताया कि मुन्ना की पत्नी सुनीता की विदाई करा कर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में स्कार्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।