{"_id":"62037","slug":"Sonbhadra-62037-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने लगाई जन चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने लगाई जन चौपाल
Sonbhadra
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। विधान सभा क्षेत्र घोरावल के विधायक रमेश दूबे ने सोमवार को ग्रामीण इलाके में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। जिसमें ग्रामीणों ने बिजली, पानी की समस्या प्रमुखता से उठाई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए काफी जागरूक हैं। पशुओं के पानी पीने की समस्या पर सीडीओ से नहर खुलवाने के लिए दूरभाष पर बात कर नहर खोलवाने के लिए निर्देशित किया।
ग्रामीण इलाकों में लग रहे हैंडपंप को सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए लोगों से अपील की। ग्रामीण इलाक ों में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की शिकायत को उच्चाधिकारी तक पहुंचाया जायेगा, ताकि समस्या का समाधान अविलंब हो सके। घोरावल विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिलेगा। इस मौके पर राजकुमार यादव, तेजूपाल, विकास राय, नागेंद्र कोल, दशरथ कोल, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल यादव ने किया।