फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बच्चों के लिए खतरा बन गई सड़क

बच्चों के लिए खतरा बन गई सड़क

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाने का भवन सड़क से काफी अंदर बना हुआ है, जबकि प्राथमिक विद्यालय लबे सड़क पर होने से बच्चों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क की वजह से अभिभावक हमेशा बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में पंचायत भवन में पुलिस चौकी का संचालन किया जाता था। चौकी भवन को खेल मैदान के सामने बनने के बाद से इसे वहां स्थानांतरित कर दिया गया। पंचायत भवन में होने से लबे रोड पर पुलिस की नजर रहती थी, लेकिन नए भवन में चौकी जाने से यह सड़क के पीछे हो गया। बाद में इसे थाने का दर्जा दे दिया गया, लेकिन इसे चौकी भवन में ही संचालित किया जा रहा है। थाने को कस्बे से दूर होने की वजह से लोगों को पूछते-पूछते थाने पहुंचना पड़ रहा है। यही नहीं पुलिस को भी बाजार में अलग से पिकेट ड्यूटी लगानी पड़ रही है। वहीं सड़क के ठीक किनारे प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कर दिया गया। सड़क पर विद्यालय होने की वजह से आए दिन बच्चे अति व्यस्त सड़क पर आ रहे हैं तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जहां प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हुआ हैं, वहां थाना भवन, थाने के स्थान पर विद्यालय होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed