{"_id":"61713","slug":"Sonbhadra-61713-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों ने गिनाईं ढेरों समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों ने गिनाईं ढेरों समस्याएं
Sonbhadra
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के विस्थापित नेताओं ने शुक्रवार को अनपरा दौरे पर आए राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंधक निदेशक धीरज साहू से मुलाकात की। और अपनी समस्याएं गिनाईं। लोगों ने विस्थापन से आई परेशानियों के समाधान का अनुरोध किया। एमडी साहू ने विस्थापितों का पत्रक लेते हुए शीघ्र नई पुर्नवास नीति के तहत निर्धारित मुआवजे को दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रबंधक निदेशक धीरज साहू ने सबसे पहले अनपरा के विस्थापित प्रतिनिधियों से मिले तथा उनके द्वारा दिए गए पत्रक पर लखनऊ पहुंचते ही कार्य करने का आश्वासन दिया। बता दें कि पिछले साल विस्थापन के मुद्दे पर अनपरा के विस्थापितों ने लगातार 12 दिनों तक दर्जनों की संख्या में अनपरा डी गेट के सामने भूख हड़ताल की थी। इसके बाद उत्पादन निगम के तत्कालीन सीएमडी आलोक टंडन ने विस्थापितों को सेवायोजन के अलावा अन्य सभी लाभ देने की पेशकश की थी। इसके बाद 2 मार्च 2012 को सहयोग सोसाइटी बनाम स्टेट आफ यूपी और अदर्स में सर्वोच्च न्यायालय के रुख के बाद अनपरा के विस्थापितों को नई नीति के तहत समस्त लाभ देने का रास्ता साफ हो गया था।
परियोजना ने विस्थापितों की सूची तथा उनको मिलने वाला लाभ जिला प्रशासन को मुहैया करा भी दिया है। इसके अलावा विस्थापितों ने अनपरा परियोजना के पुनर्वास क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति किए जाने की मांग पर तत्काल कार्रवाई करने का दिलासा दिलाया। सीएमडी को पत्रक सौंपने वालों में विस्थापित नेता जगदीश बैसवार, बालकेश्वर सिंह, पंकज मिश्र, विश्राम, रामचंद्र, लाल, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद थे।