{"_id":"61533","slug":"Sonbhadra-61533-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी से विवाहिता झुलसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी से विवाहिता झुलसी
Sonbhadra
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला में मंगलवार की रात ढिबरी की आग से एक विवाहिता झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बरवाटोला निवासी अनीता (20) पत्नी शिवपूजन घर के सभी सदस्यों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई और ढिबरी को चारपाई के पास से हटाना भूल गई। ढिबरी की आग कब उसके कपड़े में लग गई, उसे पता ही नहीं चला। देखते ही देखते आग ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। आग देख परिजन दौड़े दौड़े आए और उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल कर झुलस गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए म्योरपुर सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन