फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पानी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

पानी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चुर्क। नगर में दो दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से नाराज लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए। डिब्बा-बाल्टी लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर लोगों ने जिला और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

चुर्क नगर पंचायत में पानी की टंकी से पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। पंचायत के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद पहले दिन एक बार लोगों को पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन पिछले दो दिन से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी जब आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। नाराज लोगों ने डिब्बा-बाल्टी लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक भोला प्रसाद ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही पानी की टंकी लगी है। यहां से लोगों को सुबह-शाम पानी की आपूर्ति पहले की जाती थी, लेकिन जब से यहां के अधिशासी अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं तब से पानी की समस्या पैदा हो गई है। जिला प्रशासन को भी यह जानकारी है कि ईओ नहीं होने के कारण यहां का पूरा काम प्रभावित है, लेकिन अब तक किसी को प्रभार भी नहीं दिया गया, जिसका सीधा असर अब नगरवासियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विमल, सुंदर जायसवाल, तारकेश्वर चौबे, पवन कुमार, सविता, कलावती, गुड़िया, अरविंद, खैरूननिशा, नूरजहां, सरस्वती शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed