फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महुअरिया जंगल में फिर तनने लगे हैं मड़हे

महुअरिया जंगल में फिर तनने लगे हैं मड़हे

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। कैमूर वन्य जीव विहार के महुअरिया जंगल में अतिक्रमण हटे अभी चार दिन ही हुआ था कि एक बार फिर अतिक्रमणकारियों ने मड़हा तानना शुरू कर दिया है। जंगल में कई लोगों ने गिराए गए मड़हे को फिर से दुरुस्त कर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल में रविवार को फोर्स के साथ कैमूर वन्य रेंज के डीएफओ भरतलाल, घोरावल तहसील के एसडीएम हर्षदेव पांडेय, तहसीलदार लालता और नगर सीओ अनिल यादव की मौजूदगी मेें वनकर्मी फावड़ा और कुल्हाड़ी से मिट्टी के बने सौ अधिक मकानों और मड़हों को हटाया था। घरों में रखे बर्तन समेत अन्य सामानों कोे तोड़ने के साथ ही तीर, धनुष कब्जे में लेकर चले गए। इस दौरान डीएफओ ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा वनभूमि पर कब्जा न करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद गुरुवार को जंगल की भूमि पर लोगों ने अवैध तरीके से मड़हे तानने शुरू कर दिए। आधा दर्जन मड़हे तन चुके हैं। थानाध्यक्ष गजानंद यादव ने कहा कि उन्हें किसी ने वनभूूमि पर कब्जा किए जाने की सूचना नहीं दी है। फिर भी जांच कर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ भरत लाल का कहना है कि जंगल के कब्जा हर हाल में हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी हर्षदेव पांडेय का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed