फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोजगार, विकास और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर होगा मतदान

रोजगार, विकास और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर होगा मतदान

Tue, 14 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोजगार, विकास और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर होगा मतदान

विज्ञापन
रेणुकूट। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होना है। इसमें राबर्ट्सगंज संसदीय सीट के मतदाता भी प्रत्याशी के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबाकर करेंगे। जिसे लेकर नगर के युवा मतदाता काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रोजगार विकास और देश की सुरक्षा के लिए हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुर्धवा निवासी युवा गोरख कुशवाहा का कहना है कि हमें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलना चाहिए। इलाके में तमाम औद्योगिक इकाइयां हैं जिसने यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिलता जिस कारण यहां के युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों में पलायन करना पड़ता है। मैं ऐसे प्रत्याशी या दल को वोट करूंगा जो स्थानीय स्तर पर यहां के युवाओं को रोजगार दिला सके।
रेणुकूट नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन के युवा सुमित गिरी देश में बेरोजगारी आतंकवाद और अराजकता को खत्म करने वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे। हाइटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप के रहने वाले प्रभात तिवारी विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट तो करेंगे लेकिन उनका मानना है कि युवाओं को सबसे ज्यादा बेरोजगारी की चिंता सताती है। आने वाली सरकार को रोजगार के अवसरों को बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

शिवापार्क निवासी मनीष कुमार शर्मा का कहना है कि देश के युवाओं के भविष्य के हित में जो कार्य करेगा मेरा वोट उसी को जाएगा। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के अमित कुमार एवं विशाल कुमार उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जो हमारे बारे में सोचेगा हमें रोजगार का अवसर देगा और जो देश के विकास की बात करेगा हम उसे ही अपना वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed