फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   औद्योगिक संस्थानों के तरक्की में कर्मियों की भूमिका अहम

औद्योगिक संस्थानों के तरक्की में कर्मियों की भूमिका अहम

Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक संस्थानों के तरक्की में कर्मियों की भूमिका अहम
रेणुकूट। हिण्डाल्को में गणतंत्र दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर संस्थान के मुखिया सतीश एन जाजू ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के बैंड की धूनों पर एनसीसी कैडेट्स व सुरक्षा जवानों के परेड की सलामी ली। तिरंगा फहराया। जाजू ने सभी महापुरुषों, देश भक्तों, अमर शहीदों व जवानों को नमन किया। कहा कि उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये यह शपथ लेनी होगी की हम पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करते हुए देश और संस्थान की तरक्की में अपनी भागीदारी देंगे। शहीदों को यही हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को लगन, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ संस्थान को विश्व पटल पर स्थापित करने में दिये गये उनके योगदान के लिये उनका आभार व्यक्त किया। सुरक्षा पर चर्चा करते हुये जाजू ने कहा कि सुरक्षा के प्रति आप सभी की प्रतिबद्धता एवं प्लांट परिसर में पीपीई के अनिवार्य प्रयोग तथा एसओपी एवं एसडब्लयूआई के पालन से हमें विश्वास है कि हम शून्य क्षति के लक्ष्य को जल्दी ही प्राप्त कर लेगें। उन्होंने परिवर्तन रेणुकूट-2’’ बैनर का उद्घाटन किया। हिण्डाल्को से संचालित विद्यालयों के बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह इंदोलिया, धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया। उधर ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिविजन रेणुकूट के खेल मैदान पर गणतंत्र दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के ईकाई प्रमुख एसएन शास्त्री ने सुरक्षा विभाग के जवानों एवं केडीकेवीएम संस्थान के कालोनी परिसर में स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल, मित्र मंडल प्राईमरी स्कूल, महिला मंडल प्ले स्कूल के बच्चों के परेड मार्च के निरीक्षण किया। फिर ध्वजारोहण किया। उन्होंने संस्थान में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कराये गये प्रमुख रुप से किये गये उत्कृष्ट कार्यो की विवेचनायें की। बेहतर कार्य करने वालों, खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान गौतम गुप्ता, असीम दत्ता, प्रभात राय, अंकित श्रीवास्तव, धारा सिंह, राज सिंह, ललित श्रीवास्तव, मनोज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed