फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रात में चार घंटे झलक दिखा रही बिजली रानी

रात में चार घंटे झलक दिखा रही बिजली रानी

Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रात में चार घंटे झलक दिखा रही बिजली रानी
बीजपुर । जर्जर बिजली के खंभे, तार व उपकरण बिजली आपूर्ति व्यवस्था में रोड़ा बन गए है। ब्रेकडाउन की वजह से कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश फैलता जा रहा है। हालत यह है कि दिन भर बिजली गुल रह रही है और रात में महज चार घंटे ही आ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का आदेश जारी किया है लेकिन नधिरा सब स्टेशन से जुड़े गांव में इसका पालन नहीं हो रहा है। रात में महज चार घंटे ही बिजली मिल रही है और तड़के चार बजे बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद दिन भर आपूर्ति नहीं हो रही है। आसमान से आग बरस रही और उस पर बिजली के न होने से लोग बिलबिला जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। रेवड़ी की तरह बिजली के कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। आटा चक्की, मोटर, बेलं्िडग मशीन आदि व्यवसाय करने वालों को कनेक्शन दे दिया गया है। जिससे ट्रंसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार है और वे आए दिन खराब हो रहे है। इसके अलावा कई लोगों को अवैध कनेक्शन भी दे दिए गए हैं। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मनोज कुमार का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली कं खंभे, तार व उपकरण पहले से ही सिरदर्द बने हुए थे, आंधी में कई बिजली के खंभों के टूट जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। जिसकी वजह से कटौती करने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed