फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गड़बड़ी मिलने पर प्रधानों और सेक्रेटरी से होगी रिकवरी

गड़बड़ी मिलने पर प्रधानों और सेक्रेटरी से होगी रिकवरी

Tue, 20 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी मिलने पर प्रधानों और सेक्रेटरी से होगी रिकवरी
सोनभद्र। जिले के कई ग्राम पंचायतों में फावड़े समेत अन्य सामग्री खरीदने में सरकारी धन का दुरुपयोग करने की जांच शुरू हो गई है। डीएम पीके उपाध्याय ने सभी बीडीओ को खरीदे गए सामग्रियों की जांच करने का निर्देश दिया है। बीडीओ जांच रिपोर्ट डीएम को देंगे। जिन गांवों में सामानों की खरीददारी में गड़बड़ी होने की पुष्टि होगी वहां के प्रधान और सेक्रेटरी से धन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के राबर्ट्सगंज, नगवां, चतरा, घोरावल, चोपन, बभनी, म्योरपुर और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में 637 ग्राम पंचायतें हैं। आरोप है कि कई ग्राम पंचायतों में 13वें वित्त से सफाई कर्मियों के लिए ठेलिया, फावड़ा, झाडू खरीदने के नाम पर गड़बड़ी की गई है। प्रधानों और सेक्रेटरियों ने तो कागजों पर ही सफाई सामग्री खरीदा है। शिकायत मिलने पर डीएम ने सभी बीडीओ को ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरियों से सामग्री की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि कुछ गांवों में सफाई सामग्री क्रय करने में गड़बड़ी मिलने की शिकायत मिली है। इसलिए आठों ब्लॉक के बीडीओ को 13वें वित्त से क्रय किए गए सामग्रियों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जांच में जिन गांवों में सामानों की खरीदारी में गड़बड़ी मिलने की पुष्टि होगी वहां के प्रधान एवं सेक्रेटरी से धनराशि रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed