फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब किसानों को नहीं लगानी होगी लाइन

अब किसानों को नहीं लगानी होगी लाइन

Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अब किसानों को नहीं लगानी होगी लाइन
सोनभद्र। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की लगने वाली लाइन और उनके इंतजार को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। सूबे के खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त की ओर से सभी जिले के डीएम को निर्देशित किया गया है कि यदि केंद्रों पर लाइन लगती है तो किसानों को टोकन का वितरण किया जाए, ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े। साथ ही लेखपालों और प्रधानों की ओर से किसानों को क्रय केंद्रों तक धान लाने के लिए प्रेरित कराया जाए।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए 64 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। एक नवंबर से केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गई है। शासन की ओर से जिला प्रशासन को 78,860 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष शनिवार तक करीब 3600 मीट्रिक टन धान का क्रय किया जा चुका है। राबर्ट्र्सगंज नगर के हाट शाखा क्रय केंद्र समेत कई अन्य केंद्रों पर धान विक्रय करने के लिए किसानों को दो-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। धान की रखवाली के लिए कें्रदों पर किसानों को रात गुजारनी पड़ रही है। ठंड में केंद्रों पर रूकने में किसानों को परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त की ओर से सभी जिले के डीएम को निर्देशित किया गया है कि यदि केंद्रों पर लाइन लगती है तो किसानों को टोकन का वितरण किया जाए, ताकि किसानों को धान बेचने के लिए लाइन लगानी न पड़े। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को धान बेचने के लिए लाइन लगती है तो किसानों को टोकन देने का निर्देश दे दिया है। केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हों, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed